बच्चों की परवरिश।

जब आपका बच्चा एक भी पेंसिल एक्स्ट्रा लेकर आता है स्कूल से या खेल कर आते हुए कोई अनजान बाॅल हो उसके हाथ में तो आप उससे ज़रूर पूछिए यह कहां से आया और तुमने दूसरे का क्यों उठाया है? अगर किसी और का सामान लेकर आ भी जाए तो उसे वापस करने के लिए तुरंत कहें। उसे मैसेज दीजिए। मेहनत से कमाए पैसों पर फक्र करना सिखाइए। उसे खुद के ही सामान में संतुष्ट रहना सिखाइए ताकि आगे वह किसी और का सामान छूते वक्त सौ बार सोचे। 

परवरिश में भी कोई ग़लती रह जाती है, जिसकी वजह से बच्चे आगे चलकर चोर बन जाते हैं।

ज्योति रीता

Comments